क्षेत्र क्षेत्रज्ञ विभाग योग · श्लोक 23

भगवद् गीता 13.23

Identity is borrowed from the body; the true self stands beyond it.

उपद्रष्टाऽनुमन्ता च भर्ता भोक्ता महेश्वरः । परमात्मेति चाप्युक्तो देहेऽस्मिन्पुरुषः परः ॥
हिन्दी अनुवाद
यह पुरुष प्रकृतिशरीर के साथ सम्बन्ध रखनेसे उपद्रष्टा, उसके साथ मिलकर सम्मति, अनुमति देनेसे अनुमन्ता, अपनेको उसका भरणपोषण करनेवाला माननेसे भर्ता, उसके सङ्गसे सुखदुःख भोगनेसे भोक्ता, और अपनेको उसका स्वामी माननेसे महेश्वर बन जाता है । परन्तु स्वरूपसे यह पुरुष परमात्मा कहा जाता है । यह देहमें रहता हुआ भी देहसे पर सम्बन्धरहित ही है ॥
English
The inner self becomes the witness, consent-giver, supporter, enjoyer, and great lord through its relation with the body. Yet in its true nature, it is called the supreme self and remains beyond the body.
विषय:kshetrajnapurushaprakriti
इस श्लोक को share करें X WhatsApp

संबंधित श्लोक