अपर्याप्तं तदस्माकं बलं भीष्माभिरक्षितम् । पर्याप्तं त्विदमेतेषां बलं भीमाभिरक्षितम् ॥
हिन्दी अनुवाद
वह हमारी सेना पाण्डवों पर विजय करने में अपर्याप्त है, असमर्थ है क्योंकि उसके संरक्षक उभयपक्षपाती भीष्म हैं । परन्तु इन पाण्डवों की सेना हमारे पर विजय करने में पर्याप्त है, समर्थ है क्योंकि इसके संरक्षक निजसेनापक्षपाती भीमसेन हैं ॥
English
Our force, guarded by Bhishma, is insufficient; their force, guarded by Bhima, is sufficient.