अपाने जुह्वति प्राण प्राणेऽपानं तथाऽपरे । प्राणापानगती रुद्ध्वा प्राणायामपरायणाः ॥
हिन्दी अनुवाद
दूसरे कितने ही प्राणायामके परायण हुए योगीलोग अपानमें प्राणका पूरक करके, प्राण और अपानकी गति रोककर फिर प्राणमें अपानका हवन करते हैं तथा अन्य कितने ही नियमित आहार करनेवाले प्राणोंका प्राणोंमें हवन किया करते हैं । ये सभी साधक यज्ञोंद्वारा पापोंका नाश करनेवाले और यज्ञोंको जाननेवाले हैं ॥
English
Some offer the outgoing breath into the incoming breath, and the incoming breath into the outgoing breath, restraining the movement of both through breath-control as their aim. Others, with regulated food, offer the breaths into the breaths. All of them know sacrifice and are cleansed by sacrifice.