सखेति मत्वा प्रसभं यदुक्तंहे कृष्ण हे यादव हे सखेति । अजानता महिमानं तवेदंमया प्रमादात्प्रणयेन वापि ॥
हिन्दी अनुवाद
आपकी महिमा और स्वरूपको न जानते हुए मेरे सखा हैं ऐसा मानकर मैंने प्रमादसे अथवा प्रेमसे हठपूर्वक बिना सोचेसमझे हे कृष्ण हे यादव हे सखे इस प्रकार जो कुछ कहा है और हे अच्युत हँसीदिल्लगीमें, चलतेफिरते, सोतेजागते, उठतेबैठते, खातेपीते समयमें अकेले अथवा उन सखाओं, कुटुम्बियों आदिके सामने मेरे द्वारा आपका जो कुछ तिरस्कार किया गया है वह सब अप्रमेयस्वरुप आपसे मैं क्षमा माँगता हूँ ॥
English
Thinking of you as a friend, I addressed you carelessly: “O Krishna, O Yadava, O friend.” Not knowing your greatness, I spoke in negligence or affection. I ask forgiveness from your immeasurable form for every disrespect I showed in laughter, play, walking, sleeping, sitting, eating, alone or before companions and relatives.