सभी सत्रअध्याय 7, ज्ञान विज्ञान योग

भगवान की ओर आने वाले चार प्रकार के लोग

श्लोक 14 से 30, 15 मिनट

किसी भी श्लोक को छूकर सुनें।

  1. दैवी ह्येषा गुणमयी मम माया दुरत्यया ।
    मामेव ये प्रपद्यन्ते मायामेतां तरन्ति ते ॥

    क्योंकि मेरी यह गुणमयी दैवी माया बड़ी दुरत्यय है अर्थात् इससे पार पाना बड़ा कठिन है । जो केवल मेरे ही शरण होते हैं, वे इस मायाको तर जाते हैं ॥

  2. न मां दुष्कृतिनो मूढाः प्रपद्यन्ते नराधमाः ।
    माययापहृतज्ञाना आसुरं भावमाश्रिताः ॥

    मायाके द्वारा अपहृत ज्ञानवाले, आसुर भावका आश्रय लेनेवाले और मनुष्योंमें महान् नीच तथा पापकर्म करनेवाले मूढ़ मनुष्य मेरे शरण नहीं होते । ९ ॥

  3. चतुर्विधा भजन्ते मां जनाः सुकृतिनोऽर्जुन ।
    आर्तो जिज्ञासुरर्थार्थी ज्ञानी च भरतर्षभ ॥

    हे भरतवंशियोंमें श्रेष्ठ अर्जुनव पवित्र कर्म करनेवाले अर्थार्थी, आर्त, जिज्ञासु और ज्ञानी अर्थात् प्रेमी ये चार प्रकारके मनुष्य मेरा भजन करते हैं अर्थात् मेरे शरण होते हैं ॥

  4. तेषां ज्ञानी नित्ययुक्त एकभक्ितर्विशिष्यते ।
    प्रियो हि ज्ञानिनोऽत्यर्थमहं स च मम प्रियः ॥

    उन चार भक्तोंमें मेरेमें निरन्तर लगा हुआ, अनन्यभक्तिवाला ज्ञानी अर्थात् प्रेमी भक्त श्रेष्ठ है क्योंकि ज्ञानी भक्तको मैं अत्यन्त प्रिय हूँ और वह भी मेरेको अत्यन्त प्रिय है ॥

  5. उदाराः सर्व एवैते ज्ञानी त्वात्मैव मे मतम् ।
    आस्थितः स हि युक्तात्मा मामेवानुत्तमां गतिम् ॥

    पहले कहे हुए सबकेसब भक्त बड़े उदार श्रेष्ठ भाववाले हैं । परन्तु ज्ञानी प्रेमी तो मेरा स्वरूप ही है ऐसा मेरा मत है । कारण कि वह युक्तात्मा है और जिससे श्रेष्ठ दूसरी कोई गति नहीं है, ऐसे मेरेमें ही दृढ़ आस्थावाला है ॥

  6. बहूनां जन्मनामन्ते ज्ञानवान्मां प्रपद्यते ।
    वासुदेवः सर्वमिति स महात्मा सुदुर्लभः ॥

    बहुत जन्मोंके अन्तमें अर्थात् मनुष्यजन्ममें सब कुछ परमात्मा ही है, ऐसा जो ज्ञानवान् मेरे शरण होता है, वह महात्मा अत्यन्त दुर्लभ है ॥

  7. कामैस्तैस्तैर्हृतज्ञानाः प्रपद्यन्तेऽन्यदेवताः ।
    तं तं नियममास्थाय प्रकृत्या नियताः स्वया ॥

    उनउन कामनाओंसे जिनका ज्ञान अपहृत हो गया है, ऐसे वे मनुष्य अपनीअपनी प्रकृतिसे नियन्त्रित होकर देवताओंके उनउन नियमोंको धारण करते हुए उनउन देवताओंके शरण हो जाते हैं ॥

  8. यो यो यां यां तनुं भक्तः श्रद्धयार्चितुमिच्छति ।
    तस्य तस्याचलां श्रद्धां तामेव विदधाम्यहम् ॥

    जोजो भक्त जिसजिस देवताका श्रद्धापूर्वक पूजन करना चाहता है, उसउस देवताके प्रति मैं उसकी श्रद्धाको दृढ़ कर देता हूँ ॥

  9. स तया श्रद्धया युक्तस्तस्याराधनमीहते ।
    लभते च ततः कामान्मयैव विहितान् हि तान् ॥

    उस मेरे द्वारा दृढ़ की हुई श्रद्धासे युक्त होकर वह मनुष्य सकामभावपूर्वक उस देवताकी उपासना करता है और उसकी वह कामना पूरी भी होती है परन्तु वह कामनापूर्ति मेरे द्वारा विहित की हुई होती है ॥

  10. अन्तवत्तु फलं तेषां तद्भवत्यल्पमेधसाम् ।
    देवान्देवयजो यान्ति मद्भक्ता यान्ति मामपि ॥

    परन्तु उन अल्पबुद्धिवाले मनुष्योंको उन देवताओंकी आराधनाका फल अन्तवाला नाशवान् ही मिलता है । देवताओंका पूजन करनेवाले देवताओंको प्राप्त होते हैं और मेरे भक्त मेरे ही प्राप्त होते हैं ॥

  11. अव्यक्तं व्यक्ितमापन्नं मन्यन्ते मामबुद्धयः ।
    परं भावमजानन्तो ममाव्ययमनुत्तमम् ॥

    बुद्धिहीन मनुष्य मेरे सर्वश्रेष्ठ अविनाशी परमभावको न जानते हुए अव्यक्त मनइन्द्रियोंसे पर मुझ सच्चिदानन्दघन परमात्माको मनुष्यकी तरह ही शरीर धारण करनेवाला मानते हैं ॥

  12. नाहं प्रकाशः सर्वस्य योगमायासमावृतः ।
    मूढोऽयं नाभिजानाति लोको मामजमव्ययम् ॥

    जो मूढ़ मनुष्य मेरेको अज और अविनाशी ठीक तरहसे नहीं जानते मानते, उन सबके सामने योगमायासे अच्छी तरहसे आवृत हुआ मैं प्रकट नहीं होता ॥

  13. वेदाहं समतीतानि वर्तमानानि चार्जुन ।
    भविष्याणि च भूतानि मां तु वेद न कश्चन ॥

    हे अर्जुन जो प्राणी भूतकालमें हो चुके हैं, तथा जो वर्तमानमें हैं और जो भविष्यमें होंगे, उन सब प्राणियोंको तो मैं जानता हूँ परन्तु मेरेको कोई मूढ़ मनुष्य नहीं जानता ॥

  14. इच्छाद्वेषसमुत्थेन द्वन्द्वमोहेन भारत ।
    सर्वभूतानि संमोहं सर्गे यान्ति परन्तप ॥

    हे भरतवंशमें उत्पन्न परंतप इच्छा राग और द्वेषसे उत्पन्न होनेवाले द्वन्द्वमोहसे मोहित सम्पूर्ण प्राणी संसारमें मूढ़ताको अर्थात् जन्ममरणको प्राप्त हो रहे हैं ॥

  15. येषां त्वन्तगतं पापं जनानां पुण्यकर्मणाम् ।
    ते द्वन्द्वमोहनिर्मुक्ता भजन्ते मां दृढव्रताः ॥

    परन्तु जिन पुण्यकर्मा मनुष्योंके पाप नष्ट गये हैं, वे द्वन्द्वमोहसे रहित हुए मनुष्य दृढ़व्रती होकर मेरा भजन करते हैं ॥

  16. जरामरणमोक्षाय मामाश्रित्य यतन्ति ये ।
    ते ब्रह्म तद्विदुः कृत्स्नमध्यात्मं कर्म चाखिलम् ॥

    जरा वृद्धावस्था और मरण मृत्यु से मोक्ष पानेके लिये जो मेरा आश्रय लेकर प्रयत्न करते हैं, वे उस ब्रह्मको, सम्पूर्ण अध्यात्मको और सम्पूर्ण कर्मको भी जान जाते हैं ॥

  17. साधिभूताधिदैवं मां साधियज्ञं च ये विदुः ।
    प्रयाणकालेऽपि च मां ते विदुर्युक्तचेतसः ॥

    जो मनुष्य अधिभूत, अधिदैव और अधियज्ञके सहित मुझे जानते हैं, वे युक्तचेता मनुष्य अन्तकालमें भी मुझे ही जानते हैं अर्थात् प्राप्त होते हैं ॥

7.14 17 में से 115 मिनट बाकी