सभी सत्रअध्याय 6, ध्यान योग

अच्छा प्रयास कभी व्यर्थ नहीं जाता

श्लोक 40 से 47, 8 मिनट

किसी भी श्लोक को छूकर सुनें।

  1. श्री भगवानुवाच
    पार्थ नैवेह नामुत्र विनाशस्तस्य विद्यते ।
    नहि कल्याणकृत्कश्िचद्दुर्गतिं तात गच्छति ॥

    श्रीभगवान् बोले हे पृथानन्दन उसका न तो इस लोकमें और न परलोकमें ही विनाश होता है क्योंकि हे प्यारे कल्याणकारी काम करनेवाला कोई भी मनुष्य दुर्गतिको प्राप्त नहीं जाता ॥

  2. प्राप्य पुण्यकृतां लोकानुषित्वा शाश्वतीः समाः ।
    शुचीनां श्रीमतां गेहे योगभ्रष्टोऽभिजायते ॥

    वह योगभ्रष्ट पुण्यकर्म करनेवालोंके लोकोंको प्राप्त होकर और वहाँ बहुत वर्षोंतक रहकर फिर यहाँ शुद्ध श्रीमानोंके घरमें जन्म लेता है ॥

  3. अथवा योगिनामेव कुले भवति धीमताम् ।
    एतद्धि दुर्लभतरं लोके जन्म यदीदृशम् ॥

    अथवा वैराग्यवान् योगभ्रष्ट ज्ञानवान् योगियोंके कुलमें ही जन्म लेता है । इस प्रकारका जो यह जन्म है, यह संसारमें बहुत ही दुर्लभ है ॥

  4. तत्र तं बुद्धिसंयोगं लभते पौर्वदेहिकम् ।
    यतते च ततो भूयः संसिद्धौ कुरुनन्दन ॥

    हे कुरुनन्दन वहाँपर उसको पूर्वजन्मकृत साधनसम्पत्ति अनायास ही प्राप्त हो जाती है । फिर उससे वह साधनकी सिद्धिके विषयमें पुनः विशेषतासे यत्न करता है ॥

  5. पूर्वाभ्यासेन तेनैव ह्रियते ह्यवशोऽपि सः ।
    जिज्ञासुरपि योगस्य शब्दब्रह्मातिवर्तते ॥

    वह श्रीमानोंके घरमें जन्म लेनेवाला योगभ्रष्ट मनुष्य भोगोंके परवश होता हुआ भी पूर्वजन्ममें किये हुए अभ्याससाधन के कारण ही परमात्माकी तरफ खिंच जाता है क्योंकि योगसमता का जिज्ञासु भी वेदोंमें कहे हुए सकाम कर्मोंका अतिक्रमण कर जाता है ॥

  6. प्रयत्नाद्यतमानस्तु योगी संशुद्धकिल्बिषः ।
    अनेकजन्मसंसिद्धस्ततो याति परां गतिम् ॥

    परन्तु जो योगी प्रयत्नपूर्वक यत्न करता है और जिसके पाप नष्ट हो गये हैं तथा जो अनेक जन्मोंसे सिद्ध हुआ है, वह योगी फिर परमगतिको प्राप्त हो जाता है ॥

  7. तपस्विभ्योऽधिको योगी ज्ञानिभ्योऽपि मतोऽधिकः ।
    कर्मिभ्यश्चाधिको योगी तस्माद्योगी भवार्जुन ॥

    सकामभाववाले तपस्वियोंसे भी योगी श्रेष्ठ है, ज्ञानियोंसे भी योगी श्रेष्ठ है और कर्मियोंसे भी योगी श्रेष्ठ है ऐसा मेरा मत है । अतः हे अर्जुन तू योगी हो जा ॥

  8. योगिनामपि सर्वेषां मद्गतेनान्तरात्मना ।
    श्रद्धावान्भजते यो मां स मे युक्ततमो मतः ॥

    सम्पूर्ण योगियोंमें भी जो श्रद्धावान् भक्त मुझमें तल्लीन हुए मनसे मेरा भजन करता है, वह मेरे मतमें सर्वश्रेष्ठ योगी है ॥

6.40 8 में से 18 मिनट बाकी