सभी सत्रअध्याय 6, ध्यान योग

वायुरहित स्थान में स्थिर दीपक

श्लोक 14 से 27, 14 मिनट

किसी भी श्लोक को छूकर सुनें।

  1. प्रशान्तात्मा विगतभीर्ब्रह्मचारिव्रते स्थितः ।
    मनः संयम्य मच्चित्तो युक्त आसीत मत्परः ॥

    जिसका अन्तःकरण शान्त है, जो भयरहित है और जो ब्रह्मचारिव्रतमें स्थित है, ऐसा सावधान योगी मनका संयम करके मेरेमें चित्त लगाता हुआ मेरे परायण होकर बैठे ॥

  2. युञ्जन्नेवं सदाऽऽत्मानं योगी नियतमानसः ।
    शान्तिं निर्वाणपरमां मत्संस्थामधिगच्छति ॥

    नियत मनवाला योगी मनको इस तरहसे सदा परमात्मामें लगाता हुआ मेरेमें सम्यक् स्थितिवाली जो निर्वाणपरमा शान्ति है, उसको प्राप्त हो जाता है ॥

  3. नात्यश्नतस्तु योगोऽस्ति न चैकान्तमनश्नतः ।
    न चातिस्वप्नशीलस्य जाग्रतो नैव चार्जुन ॥

    हे अर्जुन यह योग न तो अधिक खानेवालेका और न बिलकुल न खानेवालेका तथा न अधिक सोनेवालेका और न बिलकुल न सोनेवालेका ही सिद्ध होता है ॥

  4. युक्ताहारविहारस्य युक्तचेष्टस्य कर्मसु ।
    युक्तस्वप्नावबोधस्य योगो भवति दुःखहा ॥

    दुःखोंका नाश करनेवाला योग तो यथायोग्य आहार और विहार करनेवालेका, कर्मोंमें यथायोग्य चेष्टा करनेवालेका तथा यथायोग्य सोने और जागनेवालेका ही सिद्ध होता है ॥

  5. यदा विनियतं चित्तमात्मन्येवावतिष्ठते ।
    निःस्पृहः सर्वकामेभ्यो युक्त इत्युच्यते तदा ॥

    वशमें किया हुआ चित्त जिस कालमें अपने स्वरूपमें ही स्थित हो जाता है और स्वयं सम्पूर्ण पदार्थोंसे निःस्पृह हो जाता है, उस कालमें वह योगी है ऐसा कहा जाता है ॥

  6. यथा दीपो निवातस्थो नेङ्गते सोपमा स्मृता ।
    योगिनो यतचित्तस्य युञ्जतो योगमात्मनः ॥

    जैसे स्पन्दनरहित वायुके स्थानमें स्थित दीपककी लौ चेष्टारहित हो जाती है, योगका अभ्यास करते हुए वश में किए हुए चित्तवाले योगीके चित्तकी वैसी ही उपमा कही गयी है ॥

  7. यत्रोपरमते चित्तं निरुद्धं योगसेवया ।
    यत्र चैवात्मनाऽऽत्मानं पश्यन्नात्मनि तुष्यति ॥

    योगका सेवन करनेसे जिस अवस्थामें निरुद्ध चित्त उपराम हो जाता है तथा जिस अवस्थामें स्वयं अपनेआप से अपनेआपको देखता हुआ अपनेआपमें ही सन्तुष्ट हो जाता है ॥

  8. सुखमात्यन्तिकं यत्तद्बुद्धिग्राह्यमतीन्द्रियम् ।
    वेत्ति यत्र न चैवायं स्थितश्चलति तत्त्वतः ॥

    जो सुख आत्यन्तिक, अतीन्द्रिय और बुद्धिग्राह्य है, उस सुखका जिस अवस्थामें अनुभव करता है और जिस सुखमें स्थित हुआ यह ध्यानयोगी फिर कभी तत्त्वसे विचलित नहीं होता ॥

  9. यं लब्ध्वा चापरं लाभं मन्यते नाधिकं ततः ।
    यस्मिन्स्थितो न दुःखेन गुरुणापि विचाल्यते ॥

    जिस लाभकी प्राप्ति होनेपर उससे अधिक कोई दूसरा लाभ उसके माननेमें भी नहीं आता और जिसमें स्थित होनेपर वह बड़े भारी दुःखसे भी विचलित नहीं किया जा सकता ॥

  10. तं विद्याद् दुःखसंयोगवियोगं योगसंज्ञितम् ।
    स निश्चयेन योक्तव्यो योगोऽनिर्विण्णचेतसा ॥

    जिसमें दुःखोंके संयोगका ही वियोग है, उसीको योग नामसे जानना चाहिये । वह योग जिस ध्यानयोगका लक्ष्य है, उस ध्यानयोगका अभ्यास न उकताये हुए चित्तसे निश्चयपूर्वक करना चाहिये ॥

  11. सङ्कल्पप्रभवान्कामांस्त्यक्त्वा सर्वानशेषतः ।
    मनसैवेन्द्रियग्रामं विनियम्य समन्ततः ॥

    संकल्पसे उत्पन्न होनेवाली सम्पूर्ण कामनाओंका सर्वथा त्याग करके और मनसे ही इन्द्रियसमूहको सभी ओरसे हटाकर ॥

  12. शनैः शनैरुपरमेद् बुद्ध्या धृतिगृहीतया ।
    आत्मसंस्थं मनः कृत्वा न किञ्चिदपि चिन्तयेत् ॥

    धैर्ययुक्त बुद्धिके द्वारा संसारसे धीरेधीरे उपराम हो जाय और परमात्मस्वरूपमें मनबुद्धि को सम्यक् प्रकारसे स्थापन करके फिर कुछ भी चिन्तन न करे ॥

  13. यतो यतो निश्चरति मनश्चञ्चलमस्थिरम् ।
    ततस्ततो नियम्यैतदात्मन्येव वशं नयेत् ॥

    यह अस्थिर और चञ्चल मन जहाँजहाँ विचरण करता है, वहाँवहाँसे हटाकर इसको एक परमात्मामें ही लगाये ॥

  14. प्रशान्तमनसं ह्येनं योगिनं सुखमुत्तमम् ।
    उपैति शान्तरजसं ब्रह्मभूतमकल्मषम् ॥

    जिसके सब पाप नष्ट हो गये हैं, जिसका रजोगुण तथा मन सर्वथा शान्तनिर्मल हो गया है, ऐसे इस ब्रह्मस्वरूप योगीको निश्चित ही उत्तम सात्त्विक सुख प्राप्त होता है ॥

6.14 14 में से 114 मिनट बाकी