सभी सत्रअध्याय 5, कर्म संन्यास योग

समदृष्टि और मुक्त मनुष्य की शांति

श्लोक 15 से 29, 14 मिनट

किसी भी श्लोक को छूकर सुनें।

  1. नादत्ते कस्यचित्पापं न चैव सुकृतं विभुः ।
    अज्ञानेनावृतं ज्ञानं तेन मुह्यन्ति जन्तवः ॥

    सर्वव्यापी परमात्मा न किसीके पापकर्मको और न शुभकर्मको ही ग्रहण करता है किन्तु अज्ञानसे ज्ञान ढका हुआ है, उसीसे सब जीव मोहित हो रहे हैं ॥

  2. ज्ञानेन तु तदज्ञानं येषां नाशितमात्मनः ।
    तेषामादित्यवज्ज्ञानं प्रकाशयति तत्परम् ॥

    परन्तु जिन्होंने अपने जिस ज्ञानविवक के द्वारा उस अज्ञानका नाश कर दिया है, उनका वह ज्ञान सूर्यकी तरह परमतत्त्व परमात्माको प्रकाशित कर देता है ॥

  3. तद्बुद्धयस्तदात्मानस्तन्निष्ठास्तत्परायणाः ।
    गच्छन्त्यपुनरावृत्तिं ज्ञाननिर्धूतकल्मषाः ॥

    जिनकी बुद्धि तदाकार हो रही है, जिनका मन तदाकार हो रहा है, जिनकी स्थिति परमात्मतत्वमें है, ऐसे परमात्मपरायण साधक ज्ञानके द्वारा पापरहित होकर अपुनरावृत्ति परमगति को प्राप्त होते हैं ॥

  4. विद्याविनयसंपन्ने ब्राह्मणे गवि हस्तिनि ।
    शुनि चैव श्वपाके च पण्डिताः समदर्शिनः ॥

    ज्ञानी महापुरुष विद्याविनययुक्त ब्राह्मणमें और चाण्डालमें तथा गाय, हाथी एवं कुत्तेमें भी समरूप परमात्माको देखनेवाले होते हैं ॥

  5. इहैव तैर्जितः सर्गो येषां साम्ये स्थितं मनः ।
    निर्दोषं हि समं ब्रह्म तस्माद्ब्रह्मणि ते स्थिताः ॥

    जिनका अन्तःकरण समतामें स्थित है, उन्होंने इस जीवितअवस्थामें ही सम्पूर्ण संसारको जीत लिया है ब्रह्म निर्दोष और सम है, इसलिये वे ब्रह्ममें ही स्थित हैं ॥

  6. न प्रहृष्येत्प्रियं प्राप्य नोद्विजेत्प्राप्य चाप्रियम् ।
    स्थिरबुद्धिरसम्मूढो ब्रह्मविद्ब्रह्मणि स्थितः ॥

    जो प्रियको प्राप्त होकर हर्षित न हो और अप्रियको प्राप्त होकर उद्विग्न न हो, वह स्थिर बुद्धिवाला, मूढ़तारहित तथा ब्रह्मको जाननेवाला मनुष्य ब्रह्ममें स्थित है ॥

  7. बाह्यस्पर्शेष्वसक्तात्मा विन्दत्यात्मनि यत्सुखम् ।
    स ब्रह्मयोगयुक्तात्मा सुखमक्षयमश्नुते ॥

    बाह्यस्पर्शमें आसक्तिरहित अन्तःकरणवाला साधक आत्मामें जो सुख है, उसको प्राप्त होता है । फिर वह ब्रह्ममें अभिन्नभावसे स्थित मनुष्य अक्षय सुखका अनुभव करता है ॥

  8. ये हि संस्पर्शजा भोगा दुःखयोनय एव ते ।
    आद्यन्तवन्तः कौन्तेय न तेषु रमते बुधः ॥

    क्योंकि हे कुन्तीनन्दन जो इन्द्रियों और विषयोंके संयोगसे पैदा होनेवाले भोग सुख हैं, वे आदिअन्तवाले और दुःखके ही कारण हैं । अतः विवेकशील मनुष्य उनमें रमण नहीं करता ॥

  9. शक्नोतीहैव यः सोढुं प्राक्शरीरविमोक्षणात् ।
    कामक्रोधोद्भवं वेगं स युक्तः स सुखी नरः ॥

    इस मनुष्यशरीरमें जो कोई मनुष्य शरीर छूटनेसे पहले ही कामक्रोधसे उत्पन्न होनेवाले वेगको सहन करनेमें समर्थ होता है, वह नर योगी है और वही सुखी है ॥

  10. योऽन्तःसुखोऽन्तरारामस्तथान्तर्ज्योतिरेव यः ।
    स योगी ब्रह्मनिर्वाणं ब्रह्मभूतोऽधिगच्छति ॥

    जो मनुष्य केवल परमात्मामें सुखवाला है और केवल परमात्मामें रमण करनेवाला है तथा जो केवल परमात्मामें ज्ञानवाला है, वह ब्रह्ममें अपनी स्थितिका अनुभव करनेवाला सांख्ययोगी निर्वाण ब्रह्मको प्राप्त होता है ॥

  11. लभन्ते ब्रह्मनिर्वाणमृषयः क्षीणकल्मषाः ।
    छिन्नद्वैधा यतात्मानः सर्वभूतहिते रताः ॥

    जिनका शरीर मनबुद्धिइन्द्रियोंसहित वशमें है, जो सम्पूर्ण प्राणियोंके हितमें रत हैं, जिनके सम्पूर्ण संशय मिट गये हैं, जिनके सम्पूर्ण कल्मष दोष नष्ट हो गये हैं, वे विवेकी साधक निर्वाण ब्रह्मको प्राप्त होते हैं ॥

  12. कामक्रोधवियुक्तानां यतीनां यतचेतसाम् ।
    अभितो ब्रह्मनिर्वाणं वर्तते विदितात्मनाम् ॥

    कामक्रोधसे सर्वथा रहित, जीते हुए मनवाले और स्वरूपका साक्षात्कार किये हुए सांख्ययोगियोंके लिये दोनों ओरसेशरीरके रहते हुए अथवा शरीर छूटनेके बाद निर्वाण ब्रह्म परिपूर्ण है ॥

  13. स्पर्शान्कृत्वा बहिर्बाह्यांश्चक्षुश्चैवान्तरे भ्रुवोः ।
    प्राणापानौ समौ कृत्वा नासाभ्यन्तरचारिणौ ॥

    बाह्य पदार्थोंको बाहर ही छोड़कर और नेत्रोंकी दृष्टिको भौंहोंके बीचमें स्थित करके तथा नासिकामें विचरनेवाले प्राण और अपान वायुको सम करके जिसकी इन्द्रियाँ, मन और बुद्धि अपने वशमें हैं, जो मोक्षपरायण है तथा जो इच्छा, भय और क्रोधसे सर्वथा रहित है, वह मुनि सदा मुक्त ही है ॥

  14. यतेन्द्रियमनोबुद्धिर्मुनिर्मोक्षपरायणः ।
    विगतेच्छाभयक्रोधो यः सदा मुक्त एव सः ॥

    बाह्य पदार्थोंको बाहर ही छोड़कर और नेत्रोंकी दृष्टिको भौंहोंके बीचमें स्थित करके तथा नासिकामें विचरनेवाले प्राण और अपान वायुको सम करके जिसकी इन्द्रियाँ, मन और बुद्धि अपने वशमें हैं, जो मोक्षपरायण है तथा जो इच्छा, भय और क्रोधसे सर्वथा रहित है, वह मुनि सदा मुक्त ही है ॥

  15. भोक्तारं यज्ञतपसां सर्वलोकमहेश्वरम् ।
    सुहृदं सर्वभूतानां ज्ञात्वा मां शान्तिमृच्छति ॥

    भक्त मुझे सब यज्ञों और तपोंका भोक्ता, सम्पूर्ण लोकोंका महान् ईश्वर तथा सम्पूर्ण प्राणियोंका सुहृद् स्वार्थरहित दयालु और प्रेमी जानकर शान्तिको प्राप्त हो जाता है ॥

5.15 15 में से 114 मिनट बाकी