सभी सत्रअध्याय 3, कर्म योग

मनुष्य को पाप की ओर क्या धकेलता है

श्लोक 36 से 43, 8 मिनट

किसी भी श्लोक को छूकर सुनें।

  1. अर्जुन उवाच
    अथ केन प्रयुक्तोऽयं पापं चरति पूरुषः ।
    अनिच्छन्नपि वार्ष्णेय बलादिव नियोजितः ॥

    अर्जुन बोले हे वार्ष्णेय फिर यह मनुष्य न चाहता हुआ भी जबर्दस्ती लगाये हुएकी तरह किससे प्रेरित होकर पापका आचरण करता है ॥

  2. श्री भगवानुवाच
    काम एष क्रोध एष रजोगुणसमुद्भवः ।
    महाशनो महापाप्मा विद्ध्येनमिह वैरिणम् ॥

    श्रीभगवान् बोले रजोगुणसे उत्पन्न हुआ यह काम ही क्रोध है । यह बहुत खानेवाला और महापापी है । इस विषयमें तू इसको ही वैरी जान ॥

  3. धूमेनाव्रियते वह्निर्यथाऽऽदर्शो मलेन च ।
    यथोल्बेनावृतो गर्भस्तथा तेनेदमावृतम् ॥

    जैसे धुएँसे अग्नि और मैलसे दर्पण ढक जाता है तथा जैसे जेरसे गर्भ ढका रहता है, ऐसे ही उस कामके द्वारा यह ज्ञान विवेक ढका हुआ है ॥

  4. आवृतं ज्ञानमेतेन ज्ञानिनो नित्यवैरिणा ।
    कामरूपेण कौन्तेय दुष्पूरेणानलेन च ॥

    और हे कुन्तीनन्दन इस अग्निके समान कभी तृप्त न होनेवाले और विवेकियोंके नित्य वैरी इस कामके द्वारा मनुष्यका विवेक ढका हुआ है ॥

  5. इन्द्रियाणि मनो बुद्धिरस्याधिष्ठानमुच्यते ।
    एतैर्विमोहयत्येष ज्ञानमावृत्य देहिनम् ॥

    इन्द्रियाँ, मन और बुद्धि इस कामके वासस्थान कहे गये हैं । यह काम इन इन्द्रियाँ, मन और बुद्धि के द्वारा ज्ञानको ढककर देहाभिमानी मनुष्यको मोहित करता है ॥

  6. तस्मात्त्वमिन्द्रियाण्यादौ नियम्य भरतर्षभ ।
    पाप्मानं प्रजहि ह्येनं ज्ञानविज्ञाननाशनम् ॥

    इसलिये हे भरतवंशियोंमें श्रेष्ठ अर्जुन तू सबसे पहले इन्द्रियोंको वशमें करके इस ज्ञान और विज्ञानका नाश करनेवाले महान् पापी कामको अवश्य ही बलपूर्वक मार डाल ॥

  7. इन्द्रियाणि पराण्याहुरिन्द्रियेभ्यः परं मनः ।
    मनसस्तु परा बुद्धिर्यो बुद्धेः परतस्तु सः ॥

    इन्द्रियोंको स्थूलशरीरसे पर श्रेष्ठ, सबल, प्रकाशक, व्यापक तथा सूक्ष्म कहते हैं । इन्द्रियोंसे पर मन है, मनसे भी पर बुद्धि है औऱ जो बुद्धिसे भी पर है, वह काम है । इस तरह बुद्धिसे पर काम को जानकर अपने द्वारा अपनेआपको वशमें करके हे महाबाहो तू इस कामरूप दुर्जय शत्रुको मार डाल ॥

  8. एवं बुद्धेः परं बुद्ध्वा संस्तभ्यात्मानमात्मना ।
    जहि शत्रुं महाबाहो कामरूपं दुरासदम् ॥

    इन्द्रियोंको स्थूलशरीरसे पर श्रेष्ठ, सबल, प्रकाशक, व्यापक तथा सूक्ष्म कहते हैं । इन्द्रियोंसे पर मन है, मनसे भी पर बुद्धि है औऱ जो बुद्धिसे भी पर है वह काम है । इस तरह बुद्धिसे पर काम को जानकर अपने द्वारा अपनेआपको वशमें करके हे महाबाहो तू इस कामरूप दुर्जय शत्रुको मार डाल ॥

3.36 8 में से 18 मिनट बाकी