सभी सत्रअध्याय 2, सांख्य योग

युद्ध का धर्म और बुद्धियोग

श्लोक 28 से 40, 13 मिनट

किसी भी श्लोक को छूकर सुनें।

  1. अव्यक्तादीनि भूतानि व्यक्तमध्यानि भारत ।
    अव्यक्तनिधनान्येव तत्र का परिदेवना ॥

    हे भारत सभी प्राणी जन्मसे पहले अप्रकट थे और मरनेके बाद अप्रकट हो जायँगे, केवल बीचमें ही प्रकट दीखते हैं । अतः इसमें शोक करनेकी बात ही क्या है ॥

  2. आश्चर्यवत्पश्यति कश्चिदेनमाश्चर्यवद्वदति तथैव चान्यः ।
    आश्चर्यवच्चैनमन्यः श्रृणोतिश्रुत्वाप्येनं वेद न चैव कश्चित् ॥

    कोई इस शरीरीको आश्चर्यकी तरह देखता है और वैसे ही अन्य कोई इसका आश्चर्यकी तरह वर्णन करता है तथा अन्य कोई इसको आश्चर्यकी तरह सुनता है और इसको सुनकर भी कोई नहीं जानता । अर्थात यह शरीरी दुर्विज्ञेय है ॥

  3. देही नित्यमवध्योऽयं देहे सर्वस्य भारत ।
    तस्मात्सर्वाणि भूतानि न त्वं शोचितुमर्हसि ॥

    हे भरतवंशोद्भव अर्जुन सबके देहमें यह देही नित्य ही अवध्य है । इसलिये सम्पूर्ण प्राणियोंके लिये अर्थात् किसी भी प्राणीके लिये तुम्हें शोक नहीं करना चाहिये ॥

  4. स्वधर्ममपि चावेक्ष्य न विकम्पितुमर्हसि ।
    धर्म्याद्धि युद्धाछ्रेयोऽन्यत्क्षत्रियस्य न विद्यते ॥

    अपने स्वधर्म क्षात्रधर्म को देखकर भी तुम्हें विकम्पित अर्थात् कर्तव्यकर्मसे विचलित नहीं होना चाहिये क्योंकि धर्ममय युद्धसे बढ़कर क्षत्रियके लिये दूसरा कोई कल्याणकारक कर्म नहीं है ॥

  5. यदृच्छया चोपपन्नं स्वर्गद्वारमपावृतम् ।
    सुखिनः क्षत्रियाः पार्थ लभन्ते युद्धमीदृशम् ॥

    अपनेआप प्राप्त हुआ युद्ध खुला हुआ स्वर्गका दरवाजा भी है । हे पृथानन्दन वे क्षत्रिय बड़े सुखी भाग्यशाली हैं, जिनको ऐसा युद्ध प्राप्त होता है ॥

  6. अथ चैत्त्वमिमं धर्म्यं संग्रामं न करिष्यसि ।
    ततः स्वधर्मं कीर्तिं च हित्वा पापमवाप्स्यसि ॥

    अब अगर तू यह धर्ममय युद्ध नहीं करेगा, तो अपने धर्म और कीर्तिका त्याग करके पापको प्राप्त होगा ॥

  7. अकीर्तिं चापि भूतानि कथयिष्यन्ति तेऽव्ययाम् ।
    संभावितस्य चाकीर्तिर्मरणादतिरिच्यते ॥

    और सब प्राणी भी तेरी सदा रहनेवाली अपकीर्तिका कथन अर्थात निंदा करेंगे । वह अपकीर्ति सम्मानित मनुष्यके लिये मृत्युसे भी बढ़कर दुःखदायी होती है ॥

  8. भयाद्रणादुपरतं मंस्यन्ते त्वां महारथाः ।
    येषां च त्वं बहुमतो भूत्वा यास्यसि लाघवम् ॥

    महारथीलोग तुझे भयके कारण युद्धसे उपरत हटा हुआ मानेंगे । जिनकी धारणामें तू बहुमान्य हो चुका है, उनकी दृष्टिमें तू लघुताको प्राप्त हो जायगा ॥

  9. अवाच्यवादांश्च बहून् वदिष्यन्ति तवाहिताः ।
    निन्दन्तस्तव सामर्थ्यं ततो दुःखतरं नु किम् ॥

    तेरे शत्रुलोग तेरी सार्मथ्यकी निन्दा करते हुए न कहनेयोग्य बहुतसे वचन भी कहेंगे । उससे बढ़कर और दुःखकी बात क्या होगी ॥

  10. हतो वा प्राप्स्यसि स्वर्गं जित्वा वा भोक्ष्यसे महीम् ।
    तस्मादुत्तिष्ठ कौन्तेय युद्धाय कृतनिश्चयः ॥

    अगर युद्धमें तू मारा जायगा तो तुझे स्वर्गकी प्राप्ति होगी और अगर युद्धमें तू जीत जायगा तो पृथ्वीका राज्य भोगेगा । अतः हे कुन्तीनन्दन तू युद्धके लिये निश्चय करके खड़ा हो जा ॥

  11. सुखदुःखे समे कृत्वा लाभालाभौ जयाजयौ ।
    ततो युद्धाय युज्यस्व नैवं पापमवाप्स्यसि ॥

    जयपराजय, लाभहानि और सुखदुःखको समान करके फिर युद्धमें लग जा । इस प्रकार युद्ध करनेसे तू पापको प्राप्त नहीं होगा ॥

  12. एषा तेऽभिहिता सांख्ये बुद्धिर्योगे त्विमां श्रृणु ।
    बुद्ध्यायुक्तो यया पार्थ कर्मबन्धं प्रहास्यसि ॥

    हे पार्थ यह समबुद्धि तेरे लिए पहले सांख्ययोगमें कही गयी, अब तू इसको कर्मयोगके विषयमें सुन जिस समबुद्धिसे युक्त हुआ तू कर्मबन्धनका त्याग कर देगा ॥

  13. नेहाभिक्रमनाशोऽस्ति प्रत्यवायो न विद्यते ।
    स्वल्पमप्यस्य धर्मस्य त्रायते महतो भयात् ॥

    मनुष्यलोकमें इस समबुद्धिरूप धर्मके आरम्भका नाश नहीं होता, इसके अनुष्ठानका उलटा फल भी नहीं होता और इसका थोड़ासा भी अनुष्ठान जन्ममरणरूप महान् भयसे रक्षा कर लेता है ॥

2.28 13 में से 113 मिनट बाकी