सभी सत्रअध्याय 2, सांख्य योग

अर्जुन टूटते हैं और श्रीकृष्ण उपदेश शुरू करते हैं

श्लोक 1 से 13, 13 मिनट

किसी भी श्लोक को छूकर सुनें।

  1. सञ्जय उवाच
    तं तथा कृपयाऽविष्टमश्रुपूर्णाकुलेक्षणम् ।
    विषीदन्तमिदं वाक्यमुवाच मधुसूदनः ॥

    संजय बोले वैसी कायरता से आविष्ट उन अर्जुन के प्रति, जो कि विषाद कर रहे हैं और आँसुओं के कारण जिनके नेत्रों की देखने की शक्ति अवरुद्ध हो रही है, भगवान् मधुसूदन ये आगे कहे जानेवाले वचन बोले ॥

  2. श्री भगवानुवाच
    कुतस्त्वा कश्मलमिदं विषमे समुपस्थितम् ।
    अनार्यजुष्टमस्वर्ग्यमकीर्तिकरमर्जुन ॥

    श्रीभगवान् बोले हे अर्जुन इस विषम अवसरपर तुम्हें यह कायरता कहाँसे प्राप्त हुई, जिसका कि श्रेष्ठ पुरुष सेवन नहीं करते, जो स्वर्गको देनेवाली नहीं है और कीर्ति करनेवाली भी नहीं है ॥

  3. क्लैब्यं मा स्म गमः पार्थ नैतत्त्वय्युपपद्यते ।
    क्षुद्रं हृदयदौर्बल्यं त्यक्त्वोत्तिष्ठ परन्तप ॥

    हे पृथानन्दन अर्जुन इस नपुंसकताको मत प्राप्त हो क्योंकि तुम्हारेमें यह उचित नहीं है । हे परंतप हृदयकी इस तुच्छ दुर्बलताका त्याग करके युद्धके लिये खड़े हो जाओ ॥

  4. अर्जुन उवाच
    कथं भीष्ममहं संख्ये द्रोणं च मधुसूदन ।
    इषुभिः प्रतियोत्स्यामि पूजार्हावरिसूदन ॥

    अर्जुन बोले हे मधुसूदन मैं रणभूमिमें भीष्म और द्रोणके साथ बाणोंसे युद्ध कैसे करूँ क्योंकि हे अरिसूदन ये दोनों ही पूजाके योग्य हैं ॥

  5. गुरूनहत्वा हि महानुभावान्श्रेयो भोक्तुं भैक्ष्यमपीह लोके ।
    हत्वार्थकामांस्तु गुरूनिहैवभुञ्जीय भोगान् रुधिरप्रदिग्धान् ॥

    महानुभाव गुरुजनोंको न मारकर इस लोकमें मैं भिक्षाका अन्न खाना भी श्रेष्ठ समझता हूँ । क्योंकि गुरुजनोंको मारकर यहाँ रक्तसे सने हुए तथा धनकी कामनाकी मुख्यतावाले भोगोंको ही तो भोगूँगा ॥

  6. न चैतद्विद्मः कतरन्नो गरीयोयद्वा जयेम यदि वा नो जयेयुः ।
    यानेव हत्वा न जिजीविषामस्तेऽवस्थिताः प्रमुखे धार्तराष्ट्राः ॥

    हम यह भी नहीं जानते कि हमलोगोंके लिये युद्ध करना और न करना इन दोनोंमेंसे कौनसा अत्यन्त श्रेष्ठ है और हमें इसका भी पता नहीं है कि हम उन्हें जीतेंगे अथवा वे हमें जीतेंगे । जिनको मारकर हम जीना भी नहीं चाहते, वे ही धृतराष्ट्रके सम्बन्धी हमारे सामने खड़े हैं ॥

  7. कार्पण्यदोषोपहतस्वभावःपृच्छामि त्वां धर्मसंमूढचेताः ।
    यच्छ्रेयः स्यान्निश्िचतं ब्रूहि तन्मेशिष्यस्तेऽहं शाधि मां त्वां प्रपन्नम् ॥

    कायरतारूपदोषसे तिरस्कृत स्वभाववाला और धर्मके विषयमें मोहित अन्तःकरणवाला मैं आपसे पूछता हूँ कि जो निश्चित कल्याण करनेवाली हो, वह मेरे लिये कहिये । मैं आपका शिष्य हूँ । आपके शरण हुए मुझे शिक्षा दीजिये ॥

  8. न हि प्रपश्यामि ममापनुद्याद्यच्छोकमुच्छोषणमिन्द्रियाणाम् ।
    अवाप्य भूमावसपत्नमृद्धम्राज्यं सुराणामपि चाधिपत्यम् ॥

    पृथ्वीपर धनधान्यसमृद्ध और शत्रुरहितराज्य तथा स्वर्गमें देवताओंका आधिपत्य मिल जाय तो भी इन्द्रियोंको सुखानेवाला मेरा जो शोक है, वह दूर हो जाय ऐसा मैं नहीं देखता हूँ ॥

  9. सञ्जय उवाच
    एवमुक्त्वा हृषीकेशं गुडाकेशः परन्तप ।
    न योत्स्य इति गोविन्दमुक्त्वा तूष्णीं बभूव ह ॥

    संजय बोले हे शत्रुतापन धृतराष्ट्र ऐसा कहकर निद्राको जीतनेवाले अर्जुन अन्तर्यामी भगवान् गोविन्दसे मैं युद्ध नहीं करूँगा ऐसा साफसाफ कहकर चुप हो गये ॥

  10. तमुवाच हृषीकेशः प्रहसन्निव भारत ।
    सेनयोरुभयोर्मध्ये विषीदन्तमिदं वचः ॥

    हे भरतवंशोद्भव धृतराष्ट्र दोनों सेनाओंके मध्यभागमें विषाद करते हुए उस अर्जुनके प्रति हँसते हुएसे भगवान् हृषीकेश यह आगे कहे जानेवाले वचन बोले ॥

  11. श्री भगवानुवाच
    अशोच्यानन्वशोचस्त्वं प्रज्ञावादांश्च भाषसे ।
    गतासूनगतासूंश्च नानुशोचन्ति पण्डिताः ॥

    श्रीभगवान् बोले तुमने शोक न करनेयोग्यका शोक किया है और पण्डिताईकी बातें कह रहे हो परन्तु जिनके प्राण चले गये हैं, उनके लिये और जिनके प्राण नहीं गये हैं, उनके लिये पण्डितलोग शोक नहीं करते ॥

  12. न त्वेवाहं जातु नासं न त्वं नेमे जनाधिपाः ।
    न चैव न भविष्यामः सर्वे वयमतः परम् ॥

    किसी कालमें मैं नहीं था और तू नहीं था तथा ये राजालोग नहीं थे, यह बात भी नहीं है और इसके बाद भविष्य में मैं, तू और राजलोग हम सभी नहीं रहेंगे, यह बात भी नहीं है ॥

  13. देहिनोऽस्मिन्यथा देहे कौमारं यौवनं जरा ।
    तथा देहान्तरप्राप्तिर्धीरस्तत्र न मुह्यति ॥

    देहधारीके इस मनुष्यशरीरमें जैसे बालकपन, जवानी और वृद्धावस्था होती है, ऐसे ही देहान्तरकी प्राप्ति होती है । उस विषयमें धीर मनुष्य मोहित नहीं होता ॥

2.1 13 में से 113 मिनट बाकी