सभी सत्रअध्याय 17, श्रद्धात्रय विभाग योग

जैसी श्रद्धा, वैसा मनुष्य

श्लोक 1 से 13, 13 मिनट

किसी भी श्लोक को छूकर सुनें।

  1. अर्जुन उवाच
    ये शास्त्रविधिमुत्सृज्य यजन्ते श्रद्धयाऽन्विताः ।
    तेषां निष्ठा तु का कृष्ण सत्त्वमाहो रजस्तमः ॥

    अर्जुन बोले हे कृष्ण जो मनुष्य शास्त्रविधिका त्याग करके श्रद्धापूर्वक देवता आदिका पूजन करते हैं, उनकी निष्ठा फिर कौनसी है सात्त्विकी है अथवा राजसीतामसी ॥

  2. श्री भगवानुवाच
    त्रिविधा भवति श्रद्धा देहिनां सा स्वभावजा ।
    सात्त्विकी राजसी चैव तामसी चेति तां श्रृणु ॥

    श्रीभगवान् बोले मनुष्योंकी वह स्वभावसे उत्पन्न हुई श्रद्धा सात्त्विकी तथा राजसी और तामसी ऐसे तीन तरहकी ही होती है, उसको तुम मेरेसे सुनो ॥

  3. सत्त्वानुरूपा सर्वस्य श्रद्धा भवति भारत ।
    श्रद्धामयोऽयं पुरुषो यो यच्छ्रद्धः स एव सः ॥

    हे भारत सभी मनुष्योंकी श्रद्धा अन्तःकरणके अनुरूप होती है । यह मनुष्य श्रद्धामय है । इसलिये जो जैसी श्रद्धावाला है, वही उसका स्वरूप है अर्थात् वही उसकी निष्ठा स्थिति है ॥

  4. यजन्ते सात्त्विका देवान्यक्षरक्षांसि राजसाः ।
    प्रेतान्भूतगणांश्चान्ये यजन्ते तामसा जनाः ॥

    सात्त्विक मनुष्य देवताओंका पूजन करते हैं, राजस मनुष्य यक्षों और राक्षसोंका और दूसरे जो तामस मनुष्य हैं, वे प्रेतों और भूतगणोंका पूजन करते हैं ॥

  5. अशास्त्रविहितं घोरं तप्यन्ते ये तपो जनाः ।
    दम्भाहङ्कारसंयुक्ताः कामरागबलान्विताः ॥

    जो मनुष्य शास्त्रविधिसे रहित घोर तप करते हैं जो दम्भ और अहङ्कारसे अच्छी तरह युक्त हैं जो भोगपदार्थ, आसक्ति और हठसे युक्त हैं जो शरीरमें स्थित पाँच भूतोंको अर्थात् पाञ्चभौतिक शरीरको तथा अन्तःकरणमें स्थित मुझ परमात्माको भी कृश करनेवाले हैं उन अज्ञानियोंको तू आसुर निश्चयवाले आसुरी सम्पदावाले समझ ॥

  6. कर्षयन्तः शरीरस्थं भूतग्राममचेतसः ।
    मां चैवान्तःशरीरस्थं तान्विद्ध्यासुरनिश्चयान् ॥

    जो मनुष्य शास्त्रविधिसे रहित घोर तप करते हैं जो दम्भ और अहङ्कारसे अच्छी तरह युक्त हैं जो भोगपदार्थ, आसक्ति और हठसे युक्त हैं जो शरीरमें स्थित पाँच भूतोंको अर्थात् पाञ्चभौतिक शरीरको तथा अन्तःकरणमें स्थित मुझ परमात्माको भी कृश करनेवाले हैं उन अज्ञानियोंको तू आसुर निश्चयवाले आसुरी सम्पदावाले समझ ॥

  7. आहारस्त्वपि सर्वस्य त्रिविधो भवति प्रियः ।
    यज्ञस्तपस्तथा दानं तेषां भेदमिमं श्रृणु ॥

    आहार भी सबको तीन प्रकारका प्रिय होता है और वैसे ही यज्ञ, दान और तप भी तीन प्रकारके होते हैं अर्थात् शास्त्रीय कर्मोंमें भी तीन प्रकारकी रुचि होती है, तू उनके इस भेदको सुन ॥

  8. आयुःसत्त्वबलारोग्यसुखप्रीतिविवर्धनाः ।
    रस्याः स्निग्धाः स्थिरा हृद्या आहाराः सात्त्विकप्रियाः ॥

    आयु, सत्त्वगुण, बल, आरोग्य, सुख और प्रसन्नता बढ़ानेवाले, स्थिर रहनेवाले, हृदयको शक्ति देनेवाले, रसयुक्त तथा चिकने ऐसे आहार अर्थात् भोजन करनेके पदार्थ सात्त्विक मनुष्यको प्रिय होते हैं ॥

  9. कट्वम्ललवणात्युष्णतीक्ष्णरूक्षविदाहिनः ।
    आहारा राजसस्येष्टा दुःखशोकामयप्रदाः ॥

    अति कड़वे, अति खट्टे, अति नमकीन, अति गरम, अति तीखे, अति रूखे और अति दाहकारक आहार अर्थात् भोजनके पदार्थ राजस मनुष्यको प्रिय होते हैं, जो कि दुःख, शोक और रोगोंको देनेवाले हैं ॥

  10. यातयामं गतरसं पूति पर्युषितं च यत् ।
    उच्छिष्टमपि चामेध्यं भोजनं तामसप्रियम् ॥

    जो भोजन अधपका, रसरहित, दुर्गन्धित, बासी और उच्छिष्ट है तथा जो महान् अपवित्र भी है, वह तामस मनुष्यको प्रिय होता है ॥

  11. अफलाकाङ्क्षिभिर्यज्ञो विधिदृष्टो य इज्यते ।
    यष्टव्यमेवेति मनः समाधाय स सात्त्विकः ॥

    यज्ञ करना कर्तव्य है इस तरह मनको समाधान करके फलेच्छारहित मनुष्योंद्वारा जो शास्त्रविधिसे नियत यज्ञ किया जाता है, वह सात्त्विक है ॥

  12. अभिसंधाय तु फलं दम्भार्थमपि चैव यत् ।
    इज्यते भरतश्रेष्ठ तं यज्ञं विद्धि राजसम् ॥

    परन्तु हे भरतश्रेष्ठ अर्जुन जो यज्ञ फलकी इच्छाको लेकर अथवा दम्भदिखावटीपन के लिये भी किया जाता है, उसको तुम राजस समझो ॥

  13. विधिहीनमसृष्टान्नं मन्त्रहीनमदक्षिणम् ।
    श्रद्धाविरहितं यज्ञं तामसं परिचक्षते ॥

    शास्त्रविधिसे हीन, अन्नदानसे रहित, बिना मन्त्रोंके, बिना दक्षिणाके और बिना श्रद्धाके किये जानेवाले यज्ञको तामस यज्ञ कहते हैं ॥

17.1 13 में से 113 मिनट बाकी