सभी सत्रअध्याय 16, दैवासुर संपद् विभाग योग

नरक के तीन द्वार

श्लोक 13 से 24, 12 मिनट

किसी भी श्लोक को छूकर सुनें।

  1. इदमद्य मया लब्धमिमं प्राप्स्ये मनोरथम् ।
    इदमस्तीदमपि मे भविष्यति पुनर्धनम् ॥

    इतनी वस्तुएँ तो हमने आज प्राप्त कर लीं और अब इस मनोरथको प्राप्त पूरा कर लेंगे । ,इतना धन तो हमारे पास है ही, इतना धन फिर हो जायगा ॥

  2. असौ मया हतः शत्रुर्हनिष्ये चापरानपि ।
    ईश्वरोऽहमहं भोगी सिद्धोऽहं बलवान्सुखी ॥

    वह शत्रु तो हमारे द्वारा मारा गया और उन दूसरे शत्रुओंको भी हम मार डालेंगे । हम सर्वसमर्थ हैं । हमारे पास भोगसामग्री बहुत है । हम सिद्ध हैं । हम बड़े बलवान् और सुखी हैं ॥

  3. आढ्योऽभिजनवानस्मि कोऽन्योऽस्ति सदृशो मया ।
    यक्ष्ये दास्यामि मोदिष्य इत्यज्ञानविमोहिताः ॥

    हम धनवान् हैं, बहुतसे मनुष्य हमारे पास हैं, हमारे समान और कौन है हम खूब यज्ञ करेंगे, दान देंगे और मौज करेंगे इस तरह वे अज्ञानसे मोहित रहते हैं ॥

  4. अनेकचित्तविभ्रान्ता मोहजालसमावृताः ।
    प्रसक्ताः कामभोगेषु पतन्ति नरकेऽशुचौ ॥

    कामनाओंके कारण तरहतरहसे भ्रमित चित्तवाले, मोहजालमें अच्छी तरहसे फँसे हुए तथा पदार्थों और भोगोंमें अत्यन्त आसक्त रहनेवाले मनुष्य भयङ्कर नरकोंमें गिरते हैं ॥

  5. आत्मसम्भाविताः स्तब्धा धनमानमदान्विताः ।
    यजन्ते नामयज्ञैस्ते दम्भेनाविधिपूर्वकम् ॥

    अपनेको सबसे अधिक पूज्य माननेवाले, अकड़ रखनेवाले तथा धन और मानके मदमें चूर रहनेवाले वे मनुष्य दम्भसे अविधिपूर्वक नाममात्रके यज्ञोंसे यजन करते हैं ॥

  6. अहङ्कारं बलं दर्पं कामं क्रोधं च संश्रिताः ।
    मामात्मपरदेहेषु प्रद्विषन्तोऽभ्यसूयकाः ॥

    वे अहङ्कार, हठ, घमण्ड, कामना और क्रोधका आश्रय लेनेवाले मनुष्य अपने और दूसरोंके शरीरमें रहनेवाले मुझ अन्तर्यामीके साथ द्वेष करते हैं तथा मेरे और दूसरोंके गुणोंमें दोषदृष्टि रखते हैं ॥

  7. तानहं द्विषतः क्रूरान्संसारेषु नराधमान् ।
    क्षिपाम्यजस्रमशुभानासुरीष्वेव योनिषु ॥

    उन द्वेष करनेवाले, क्रूर स्वभाववाले और संसारमें महान् नीच, अपवित्र मनुष्योंको मैं बारबार आसुरी योनियोंमें गिराता ही रहता हूँ ॥

  8. असुरीं योनिमापन्ना मूढा जन्मनि जन्मनि ।
    मामप्राप्यैव कौन्तेय ततो यान्त्यधमां गतिम् ॥

    हे कुन्तीनन्दन वे मूढ मनुष्य मेरेको प्राप्त न करके ही जन्मजन्मान्तरमें आसुरी योनिको प्राप्त होते हैं, फिर उससे भी अधिक अधम गतिमें अर्थात् भयङ्कर नरकोंमें चले जाते हैं ॥

  9. त्रिविधं नरकस्येदं द्वारं नाशनमात्मनः ।
    कामः क्रोधस्तथा लोभस्तस्मादेतत्त्रयं त्यजेत् ॥

    काम, क्रोध और लोभ ये तीन प्रकारके नरकके दरवाजे जीवात्माका पतन करनेवाले हैं, इसलिये इन तीनोंका त्याग कर देना चाहिये ॥

  10. एतैर्विमुक्तः कौन्तेय तमोद्वारैस्त्रिभिर्नरः ।
    आचरत्यात्मनः श्रेयस्ततो याति परां गतिम् ॥

    हे कुन्तीनन्दन इन नरकके तीनों दरवाजोंसे रहित हुआ जो मनुष्य अपने कल्याणका आचरण करता है, वह परमगतिको प्राप्त हो जाता है ॥

  11. यः शास्त्रविधिमुत्सृज्य वर्तते कामकारतः ।
    न स सिद्धिमवाप्नोति न सुखं न परां गतिम् ॥

    जो मनुष्य शास्त्रविधिको छोड़कर अपनी इच्छासे मनमाना आचरण करता है, वह न सिद्धिअन्तःकरणकी शुद्धि को, न सुखको और न परमगतिको ही प्राप्त होता है ॥

  12. तस्माच्छास्त्रं प्रमाणं ते कार्याकार्यव्यवस्थितौ ।
    ज्ञात्वा शास्त्रविधानोक्तं कर्म कर्तुमिहार्हसि ॥

    अतः तेरे लिये कर्तव्यअकर्तव्यकी व्यवस्थामें शास्त्र ही प्रमाण है ऐसा जानकर तू इस लोकमें शास्त्रविधिसे नियत कर्तव्य कर्म करनेयोग्य है ॥

16.13 12 में से 112 मिनट बाकी