सभी सत्रअध्याय 15, पुरुषोत्तम योग

पुरुषोत्तम

श्लोक 14 से 20, 6 मिनट

किसी भी श्लोक को छूकर सुनें।

  1. अहं वैश्वानरो भूत्वा प्राणिनां देहमाश्रितः ।
    प्राणापानसमायुक्तः पचाम्यन्नं चतुर्विधम् ॥

    प्राणियोंके शरीरमें रहनेवाला मैं प्राणअपानसे युक्त वैश्वानर होकर चार प्रकारके अन्नको पचाता हूँ ॥

  2. सर्वस्य चाहं हृदि सन्निविष्टो मत्तः स्मृतिर्ज्ञानमपोहनं च ।
    वेदैश्च सर्वैरहमेव वेद्यो वेदान्तकृद्वेदविदेव चाहम् ॥

    मैं सम्पूर्ण प्राणियोंके हृदयमें स्थित हूँ । मेरेसे ही स्मृति, ज्ञान और अपोहन संशय आदि दोषोंका नाश होता है । सम्पूर्ण वेदोंके द्वारा मैं ही जाननेयोग्य हूँ । वेदोंके तत्त्वका निर्णय करनेवाला और वेदोंको जाननेवाला भी मैं ही हूँ ॥

  3. द्वाविमौ पुरुषौ लोके क्षरश्चाक्षर एव च ।
    क्षरः सर्वाणि भूतानि कूटस्थोऽक्षर उच्यते ॥

    इस संसारमें क्षर नाशवान् और अक्षर अविनाशी ये दो प्रकारके पुरुष हैं । सम्पूर्ण प्राणियोंके शरीर नाशवान् और कूटस्थ जीवात्मा अविनाशी कहा जाता है ॥

  4. उत्तमः पुरुषस्त्वन्यः परमात्मेत्युदाहृतः ।
    यो लोकत्रयमाविश्य बिभर्त्यव्यय ईश्वरः ॥

    उत्तम पुरुष तो अन्य ही है, जो परमात्मा नामसे कहा गया है । वही अविनाशी ईश्वर तीनों लोकोंमें प्रविष्ट होकर सबका भरणपोषण करता है ॥

  5. यस्मात्क्षरमतीतोऽहमक्षरादपि चोत्तमः ।
    अतोऽस्मि लोके वेदे च प्रथितः पुरुषोत्तमः ॥

    मैं क्षरसे अतीत हूँ और अक्षरसे भी उत्तम हूँ, इसलिये लोकमें और वेदमें पुरुषोत्तम नामसे प्रसिद्ध हूँ ॥

  6. यो मामेवमसम्मूढो जानाति पुरुषोत्तमम् ।
    स सर्वविद्भजति मां सर्वभावेन भारत ॥

    हे भरतवंशी अर्जुन इस प्रकार जो मोहरहित मनुष्य मुझे पुरुषोत्तम जानता है, वह सर्वज्ञ सब प्रकारसे मेरा ही भजन करता है ॥

  7. इति गुह्यतमं शास्त्रमिदमुक्तं मयाऽनघ ।
    एतद्बुद्ध्वा बुद्धिमान्स्यात्कृतकृत्यश्च भारत ॥

    हे निष्पाप अर्जुन इस प्रकार यह अत्यन्त गोपनीय शास्त्र मेरे द्वारा कहा गया है । हे भरतवंशी अर्जुन इसको जानकर मनुष्य ज्ञानवान् तथा प्राप्तप्राप्तव्य और कृतकृत्य हो जाता है ॥

15.14 7 में से 16 मिनट बाकी