सभी सत्रअध्याय 13, क्षेत्र क्षेत्रज्ञ विभाग योग

कर्मों से अछूता आत्मा

श्लोक 30 से 35, 6 मिनट

किसी भी श्लोक को छूकर सुनें।

  1. प्रकृत्यैव च कर्माणि क्रियमाणानि सर्वशः ।
    यः पश्यति तथाऽऽत्मानमकर्तारं स पश्यति ॥

    जो सम्पूर्ण क्रियाओंको सब प्रकारसे प्रकृतिके द्वारा ही की जाती हुई देखता है और अपनेआपको अकर्ता देखता अनुभव करता है, वही यथार्थ देखता है ॥

  2. यदा भूतपृथग्भावमेकस्थमनुपश्यति ।
    तत एव च विस्तारं ब्रह्म सम्पद्यते तदा ॥

    जिस कालमें साधक प्राणियोंके अलगअलग भावोंको एक प्रकृतिमें ही स्थित देखता है और उस प्रकृतिसे ही उन सबका विस्तार देखता है, उस कालमें वह ब्रह्मको प्राप्त हो जाता है ॥

  3. अनादित्वान्निर्गुणत्वात्परमात्मायमव्ययः ।
    शरीरस्थोऽपि कौन्तेय न करोति न लिप्यते ॥

    हे कुन्तीनन्दन यह पुरुष स्वयं अनादि और गुणोंसे रहित होनेसे अविनाशी परमात्मस्वरूप ही है । यह शरीरमें रहता हुआ भी न करता है और न लिप्त होता है ॥

  4. यथा सर्वगतं सौक्ष्म्यादाकाशं नोपलिप्यते ।
    सर्वत्रावस्थितो देहे तथाऽऽत्मा नोपलिप्यते ॥

    जैसे सब जगह व्याप्त आकाश अत्यन्त सूक्ष्म होनेसे कहीं भी लिप्त नहीं होता, ऐसे ही सब जगह परिपूर्ण आत्मा किसी भी देहमें लिप्त नहीं होता ॥

  5. यथा प्रकाशयत्येकः कृत्स्नं लोकमिमं रविः ।
    क्षेत्रं क्षेत्री तथा कृत्स्नं प्रकाशयति भारत ॥

    हे भरतवंशोद्भव अर्जुन जैसे एक ही सूर्य सम्पूर्ण संसारको प्रकाशित करता है, ऐसे ही क्षेत्री क्षेत्रज्ञ, आत्मा सम्पूर्ण क्षेत्रको प्रकाशित करता है ॥

  6. क्षेत्रक्षेत्रज्ञयोरेवमन्तरं ज्ञानचक्षुषा ।
    भूतप्रकृतिमोक्षं च ये विदुर्यान्ति ते परम् ॥

    इस प्रकार जो ज्ञानरूपी नेत्रसे क्षेत्र और क्षेत्रज्ञके अन्तरविभाग को तथा कार्यकारणसहित प्रकृतिसे स्वयंको अलग जानते हैं, वे परमात्माको प्राप्त हो जाते हैं ॥

13.30 6 में से 16 मिनट बाकी