सभी सत्रअध्याय 13, क्षेत्र क्षेत्रज्ञ विभाग योग

क्षेत्र और क्षेत्रज्ञ

श्लोक 1 से 15, 13 मिनट

किसी भी श्लोक को छूकर सुनें।

  1. अर्जुन उवाच
    प्रकृतिं पुरुषं चैव क्षेत्रं क्षेत्रज्ञमेव च ।
    एतद्वेदितुमिच्छामि ज्ञानं ज्ञेयं च केशव ॥

    श्रीभगवान् बोलेहे कुन्तीपुत्र अर्जुन यहरूपसे कहे जानेवाले शरीरको क्षेत्र कहते हैं और इस क्षेत्रको जो जानता है, उसको ज्ञानीलोग क्षेत्रज्ञ नामसे कहते हैं ॥

  2. श्री भगवानुवाच
    इदं शरीरं कौन्तेय क्षेत्रमित्यभिधीयते ।
    एतद्यो वेत्ति तं प्राहुः क्षेत्रज्ञ इति तद्विदः ॥

    श्रीभगवान् बोले हे कुन्तीपुत्र अर्जुन यह रूपसे कहे जानेवाले शरीरको क्षेत्र कहते हैं और इस क्षेत्रको जो जानता है, उसको ज्ञानीलोग क्षेत्रज्ञ नामसे कहते हैं ॥

  3. क्षेत्रज्ञं चापि मां विद्धि सर्वक्षेत्रेषु भारत ।
    क्षेत्रक्षेत्रज्ञयोर्ज्ञानं यत्तज्ज्ञानं मतं मम ॥

    हे भरतवंशोद्भव अर्जुन तू सम्पूर्ण क्षेत्रोंमें क्षेत्रज्ञ मेरेको ही समझ और क्षेत्रक्षेत्रज्ञका जो ज्ञान है, वही मेरे मतमें ज्ञान है ॥

  4. तत्क्षेत्रं यच्च यादृक् च यद्विकारि यतश्च यत् ।
    स च यो यत्प्रभावश्च तत्समासेन मे श्रृणु ॥

    वह क्षेत्र जो है, जैसा है, जिन विकारोंवाला है और जिससे जो पैदा हुआ है तथा वह क्षेत्रज्ञ भी जो है और जिस प्रभाववाला है, वह सब संक्षेपमें मेरेसे सुन ॥

  5. ऋषिभिर्बहुधा गीतं छन्दोभिर्विविधैः पृथक् ।
    ब्रह्मसूत्रपदैश्चैव हेतुमद्भिर्विनिश्िचतैः ॥

    यह क्षेत्रक्षेत्रज्ञका तत्त्व ऋषियोंके द्वारा बहुत विस्तारसे कहा गया है तथा वेदोंकी ऋचाओंद्वारा बहुत प्रकारसे कहा गया है और युक्तियुक्त एवं निश्चित किये हुए ब्रह्मसूत्रके पदोंद्वारा भी कहा गया है ॥

  6. महाभूतान्यहङ्कारो बुद्धिरव्यक्तमेव च ।
    इन्द्रियाणि दशैकं च पञ्च चेन्द्रियगोचराः ॥

    मूल प्रकृति, समष्टि बुद्धि महत्तत्त्व, समष्टि अहंकार, पाँच महाभूत और दस इन्द्रियाँ, एक मन तथा पाँचों इन्द्रियोंके पाँच विषय यह चौबीस तत्त्वोंवाला क्षेत्र है ॥

  7. इच्छा द्वेषः सुखं दुःखं सङ्घातश्चेतनाधृतिः ।
    एतत्क्षेत्रं समासेन सविकारमुदाहृतम् ॥

    इच्छा, द्वेष, सुख, दुःख, संघात, चेतना प्राणशक्ति और धृति इन विकारोंसहित यह क्षेत्र संक्षेपसे कहा गया है ॥

  8. अमानित्वमदम्भित्वमहिंसा क्षान्तिरार्जवम् ।
    आचार्योपासनं शौचं स्थैर्यमात्मविनिग्रहः ॥

    मानित्वअपनेमें श्रेष्ठताके भाव का न होना, दम्भित्वदिखावटीपन का न होना, अहिंसा, क्षमा, सरलता, गुरुकी सेवा, बाहरभीतरकी शुद्धि, स्थिरता और मनका वशमें होना ॥

  9. इन्द्रियार्थेषु वैराग्यमनहङ्कार एव च ।
    जन्ममृत्युजराव्याधिदुःखदोषानुदर्शनम् ॥

    इन्द्रियोंके विषयोंमें वैराग्यका होना, अहंकारका भी न होना और जन्म, मृत्यु, वृद्धावस्था तथा व्याधियोंमें दुःखरूप दोषोंको बारबार देखना ॥

  10. असक्ितरनभिष्वङ्गः पुत्रदारगृहादिषु ।
    नित्यं च समचित्तत्वमिष्टानिष्टोपपत्तिषु ॥

    आसक्तिरहित होना पुत्र, स्त्री, घर आदिमें एकात्मता घनिष्ठ सम्बन्ध न होना और अनुकूलताप्रतिकूलताकी प्राप्तिमें चित्तका नित्य सम रहना ॥

  11. मयि चानन्ययोगेन भक्ितरव्यभिचारिणी ।
    विविक्तदेशसेवित्वमरतिर्जनसंसदि ॥

    मेरेमें अनन्ययोगके द्वारा अव्यभिचारिणी भक्तिका होना, एकान्त स्थानमें रहनेका स्वभाव होना और जनसमुदायमें प्रीतिका न होना ॥

  12. अध्यात्मज्ञाननित्यत्वं तत्त्वज्ञानार्थदर्शनम् ।
    एतज्ज्ञानमिति प्रोक्तमज्ञानं यदतोन्यथा ॥

    अध्यात्मज्ञानमें नित्यनिरन्तर रहना, तत्त्वज्ञानके अर्थरूप परमात्माको सब जगह देखना यह पूर्वोक्त साधनसमुदाय तो ज्ञान है और जो इसके विपरीत है वह अज्ञान है ऐसा कहा गया है ॥

  13. ज्ञेयं यत्तत्प्रवक्ष्यामि यज्ज्ञात्वाऽमृतमश्नुते ।
    अनादिमत्परं ब्रह्म न सत्तन्नासदुच्यते ॥

    जो ज्ञेय है, उसपरमात्मतत्त्व को मैं अच्छी तरहसे कहूँगा, जिसको जानकर मनुष्य अमरताका अनुभव कर लेता है । वह ज्ञेयतत्त्व अनादि और परम ब्रह्म है । उसको न सत् कहा जा सकता है और न असत् ही कहा जा सकता है ॥

  14. सर्वतः पाणिपादं तत्सर्वतोऽक्षिशिरोमुखम् ।
    सर्वतः श्रुतिमल्लोके सर्वमावृत्य तिष्ठति ॥

    वे परमात्मा सब जगह हाथों और पैरोंवाले, सब जगह नेत्रों, सिरों और मुखोंवाले तथा सब जगह कानोंवाले हैं । वे संसारमें सबको व्याप्त करके स्थित हैं ॥

  15. सर्वेन्द्रियगुणाभासं सर्वेन्द्रियविवर्जितम् ।
    असक्तं सर्वभृच्चैव निर्गुणं गुणभोक्तृ च ॥

    वे परमात्मा सम्पूर्ण इन्द्रियोंसे रहित हैं और सम्पूर्ण इन्द्रियोंके विषयोंको प्रकाशित करनेवाले हैं आसक्तिरहित हैं और सम्पूर्ण संसारका भरणपोषण करनेवाले हैं तथा गुणोंसे रहित हैं और सम्पूर्ण गुणोंके भोक्ता हैं ॥

13.1 15 में से 113 मिनट बाकी