सभी सत्रअध्याय 12, भक्ति योग

भगवान को प्रिय भक्त

श्लोक 15 से 20, 6 मिनट

किसी भी श्लोक को छूकर सुनें।

  1. यस्मान्नोद्विजते लोको लोकान्नोद्विजते च यः ।
    हर्षामर्षभयोद्वेगैर्मुक्तो यः स च मे प्रियः ॥

    जिससे किसी प्राणीको उद्वेग नहीं होता और जिसको खुद भी किसी प्राणीसे उद्वेग नहीं होता तथा जो हर्ष, अमर्ष ईर्ष्या, भय और उद्वेगसे रहित है, वह मुझे प्रिय है ॥

  2. अनपेक्षः शुचिर्दक्ष उदासीनो गतव्यथः ।
    सर्वारम्भपरित्यागी यो मद्भक्तः स मे प्रियः ॥

    जो आकाङ्क्षासे रहित, बाहरभीतरसे पवित्र, दक्ष, उदासीन, व्यथासे रहित और सभी आरम्भोंका अर्थात् नयेनये कर्मोंके आरम्भका सर्वथा त्यागी है, वह मेरा भक्त मुझे प्रिय है ॥

  3. यो न हृष्यति न द्वेष्टि न शोचति न काङ्क्षति ।
    शुभाशुभपरित्यागी भक्ितमान्यः स मे प्रियः ॥

    जो न कभी हर्षित होता है, न द्वेष करता है, न शोक करता है, न कामना करता है और जो शुभअशुभ कर्मोंमें रागद्वेषका त्यागी है, वह भक्तिमान् मनुष्य मुझे प्रिय है ॥

  4. समः शत्रौ च मित्रे च तथा मानापमानयोः ।
    शीतोष्णसुखदुःखेषु समः सङ्गविवर्जितः ॥

    जो शत्रु और मित्रमें तथा मानअपमानमें सम है और शीतउष्ण अनुकूलताप्रतिकूलता तथा सुखदुःखमें सम है एवं आसक्तिसे रहित है, और जो निन्दास्तुतिको समान समझनेवाला, मननशील, जिसकिसी प्रकारसे भी शरीरका निर्वाह होनेमें संतुष्ट, रहनेके स्थान तथा शरीरमें ममताआसक्तिसे रहित और स्थिर बुद्धिवाला है, वह भक्तिमान् मनुष्य मुझे प्रिय है ॥

  5. तुल्यनिन्दास्तुतिर्मौनी सन्तुष्टो येनकेनचित् ।
    अनिकेतः स्थिरमतिर्भक्ितमान्मे प्रियो नरः ॥

    जो शत्रु और मित्रमें तथा मानअपमानमें सम है और शीतउष्ण अनुकूलताप्रतिकूलता तथा सुखदुःखमें सम है एवं आसक्तिसे रहित है, और जो निन्दास्तुतिको समान समझनेवाला, मननशील, जिसकिसी प्रकारसे भी शरीरका निर्वाह होनेमें संतुष्ट, रहनेके स्थान तथा शरीरमें ममताआसक्तिसे रहित और स्थिर बुद्धिवाला है, वह भक्तिमान् मनुष्य मुझे प्रिय है ॥

  6. ये तु धर्म्यामृतमिदं यथोक्तं पर्युपासते ।
    श्रद्दधाना मत्परमा भक्तास्तेऽतीव मे प्रियाः ॥

    जो मेरेमें श्रद्धा रखनेवाले और मेरे परायण हुए भक्त पहले कहे हुए इस धर्ममय अमृतका अच्छी तरहसे सेवन करते हैं, वे मुझे अत्यन्त प्रिय हैं ॥

12.15 6 में से 16 मिनट बाकी