सभी सत्रअध्याय 11, विश्वरूप दर्शन योग

केवल भक्ति से दिखने वाला रूप

श्लोक 47 से 55, 10 मिनट

किसी भी श्लोक को छूकर सुनें।

  1. श्री भगवानुवाच
    मया प्रसन्नेन तवार्जुनेदंरूपं परं दर्शितमात्मयोगात् ।
    तेजोमयं विश्वमनन्तमाद्यंयन्मे त्वदन्येन न दृष्टपूर्वम् ॥

    श्रीभगवान् बोले हे अर्जुन मैंने प्रसन्न होकर अपनी सामर्थ्यसे यह अत्यन्त श्रेष्ठ, तेजोमय, सबका आदि और अनन्त विश्वरूप तुझे दिखाया है, जिसको तुम्हारे सिवाय पहले किसीने नहीं देखा है ॥

  2. न वेदयज्ञाध्ययनैर्न दानैर्न च क्रियाभिर्न तपोभिरुग्रैः ।
    एवंरूपः शक्य अहं नृलोकेद्रष्टुं त्वदन्येन कुरुप्रवीर ॥

    हे कुरुप्रवीर मनुष्यलोकमें इस प्रकारके विश्वरूपवाला मैं न वेदोंके पढ़नेसे, न यज्ञोंके अनुष्ठानसे, न दानसे, न उग्र तपोंसे और न मात्र क्रियाओंसे तेरे कृपापात्रके सिवाय और किसीके द्वारा देखा जाना शक्य हूँ ॥

  3. मा ते व्यथा मा च विमूढभावोदृष्ट्वा रूपं घोरमीदृङ्ममेदम् ।
    व्यपेतभीः प्रीतमनाः पुनस्त्वंतदेव मे रूपमिदं प्रपश्य ॥

    यह इस प्रकारका मेरा घोररूप देखकर तेरेको व्यथा नहीं होनी चाहिये और मूढ़भाव भी नहीं होना चाहिये । अब निर्भय और प्रसन्न मनवाला होकर तू फिर उसी मेरे इस चतुर्भुज रूपको अच्छी तरह देख ले ॥

  4. सञ्जय उवाच
    इत्यर्जुनं वासुदेवस्तथोक्त्वास्वकं रूपं दर्शयामास भूयः ।
    आश्वासयामास च भीतमेनंभूत्वा पुनः सौम्यवपुर्महात्मा ॥

    सञ्जय बोले वासुदेवभगवान् ने अर्जुनसे ऐसा कहकर फिर उसी प्रकारसे अपना रूप देवरूप दिखाया और महात्मा श्रीकृष्णने पुनः सौम्यवपु द्विभुजरूप होकर इस भयभीत अर्जुनको आश्वासन दिया ॥

  5. अर्जुन उवाच
    दृष्ट्वेदं मानुषं रूपं तवसौम्यं जनार्दन ।
    इदानीमस्मि संवृत्तः सचेताः प्रकृतिं गतः ॥

    अर्जुन बोले हे जनार्दन आपके इस सौम्य मनुष्यरूपको देखकर मैं इस समय स्थिरचित्त हो गया हूँ और अपनी स्वाभाविक स्थितिको प्राप्त हो गया हूँ ॥

  6. श्री भगवानुवाच
    सुदुर्दर्शमिदं रूपं दृष्टवानसि यन्मम ।
    देवा अप्यस्य रूपस्य नित्यं दर्शनकाङ्क्षिणः ॥

    श्रीभगवान् बोले मेरा यह जो रूप तुमने देखा है, इसके दर्शन अत्यन्त ही दुर्लभ हैं । इस रूपको देखनेके लिये देवता भी नित्य लालायित रहते हैं ॥

  7. नाहं वेदैर्न तपसा न दानेन न चेज्यया ।
    शक्य एवंविधो द्रष्टुं दृष्टवानसि मां यथा ॥

    जिस प्रकार तुमने मुझे देखा है, इस प्रकारका चतुर्भुजरूपवाला मैं न तो वेदोंसे, न तपसे, न दानसे और न यज्ञसे ही देखा जा सकता हूँ ॥

  8. भक्त्या त्वनन्यया शक्यमहमेवंविधोऽर्जुन ।
    ज्ञातुं दृष्टुं च तत्त्वेन प्रवेष्टुं च परंतप ॥

    परन्तु हे शत्रुतापन अर्जुन इस प्रकार चतुर्भुजरूपवाला मैं अनन्यभक्तिसे ही तत्त्वसे जाननेमें, सगुणरूपसे देखनेमें और प्राप्त करनेमें शक्य हूँ ॥

  9. मत्कर्मकृन्मत्परमो मद्भक्तः सङ्गवर्जितः ।
    निर्वैरः सर्वभूतेषु यः स मामेति पाण्डव ॥

    हे पाण्डवन जो मेरे लिये ही कर्म करनेवाला, मेरे ही परायण और मेरा ही भक्त है तथा सर्वथा आसक्तिरहित और प्राणिमात्रके साथ निर्वैर है, वह भक्त मेरेको प्राप्त होता है ॥

11.47 9 में से 110 मिनट बाकी