सभी सत्रअध्याय 10, विभूति योग

अर्जुन पूछते हैं, आपको कहाँ देखूँ

श्लोक 12 से 25, 13 मिनट

किसी भी श्लोक को छूकर सुनें।

  1. अर्जुन उवाच
    परं ब्रह्म परं धाम पवित्रं परमं भवान् ।
    पुरुषं शाश्वतं दिव्यमादिदेवमजं विभुम् ॥

    अर्जुन बोले परम ब्रह्म, परम धाम और महान् पवित्र आप ही हैं । आप शाश्वत, दिव्य पुरुष, आदिदेव, अजन्मा और विभु व्यापक हैं ऐसा सबकेसब ऋषि, देवर्षि नारद, असित, देवल तथा व्यास कहते हैं और स्वयं आप भी मेरे प्रति कहते हैं ॥

  2. आहुस्त्वामृषयः सर्वे देवर्षिर्नारदस्तथा ।
    असितो देवलो व्यासः स्वयं चैव ब्रवीषि मे ॥

    अर्जुन बोले परम ब्रह्म, परम धाम और महान् पवित्र आप ही हैं । आप शाश्वत, दिव्य पुरुष, आदिदेव, अजन्मा और विभु व्यापक हैं ऐसा सबकेसब ऋषि, देवर्षि नारद, असित, देवल तथा व्यास कहते हैं और स्वयं आप भी मेरे प्रति कहते हैं ॥

  3. सर्वमेतदृतं मन्ये यन्मां वदसि केशव ।
    न हि ते भगवन् व्यक्ितं विदुर्देवा न दानवाः ॥

    हे केशव मेरेसे आप जो कुछ कह रहे हैं, यह सब मैं सत्य मानता हूँ । हे भगवन् आपके प्रकट होनेको न तो देवता जानते हैं और न दानव ही जानते हैं ॥

  4. स्वयमेवात्मनाऽत्मानं वेत्थ त्वं पुरुषोत्तम ।
    भूतभावन भूतेश देवदेव जगत्पते ॥

    हे भूतभावन हे भूतेश हे देवदेव हे जगत्पते हे पुरुषोत्तम आप स्वयं ही अपनेआपसे अपनेआपको जानते हैं ॥

  5. वक्तुमर्हस्यशेषेण दिव्या ह्यात्मविभूतयः ।
    याभिर्विभूतिभिर्लोकानिमांस्त्वं व्याप्य तिष्ठसि ॥

    जिन विभूतियोंसे आप इन सम्पूर्ण लोकोंको व्याप्त करके स्थित हैं, उन सभी अपनी दिव्य विभूतियोंका सम्पूर्णतासे वर्णन करनेमें आप ही समर्थ हैं ॥

  6. कथं विद्यामहं योगिंस्त्वां सदा परिचिन्तयन् ।
    केषु केषु च भावेषु चिन्त्योऽसि भगवन्मया ॥

    हे योगिन् हरदम साङ्गोपाङ्ग चिन्तन करता हुआ मैं आपको कैसे जानूँ और हे भगवन् किनकिन भावोंमें आप मेरे द्वारा चिन्तन किये जा सकते हैं अर्थात् किनकिन भावोंमें मैं आपका चिन्तन करूँ ॥

  7. विस्तरेणात्मनो योगं विभूतिं च जनार्दन ।
    भूयः कथय तृप्तिर्हि श्रृण्वतो नास्ति मेऽमृतम् ॥

    हे जनार्दन आप अपने योग सामर्थ्य को और विभूतियोंको विस्तारसे फिर कहिये क्योंकि आपके अमृतमय वचन सुनतेसुनते मेरी तृप्ति नहीं हो रही है ॥

  8. श्री भगवानुवाच
    हन्त ते कथयिष्यामि दिव्या ह्यात्मविभूतयः ।
    प्राधान्यतः कुरुश्रेष्ठ नास्त्यन्तो विस्तरस्य मे ॥

    श्रीभगवान् बोले हाँ, ठीक है । मैं अपनी दिव्य विभूतियोंको तेरे लिये प्रधानतासे संक्षेपसे कहूँगा क्योंकि हे कुरुश्रेष्ठ मेरी विभूतियोंके विस्तारका अन्त नहीं है ॥

  9. अहमात्मा गुडाकेश सर्वभूताशयस्थितः ।
    अहमादिश्च मध्यं च भूतानामन्त एव च ॥

    हे नींदको जीतनेवाले अर्जुन सम्पूर्ण प्राणियोंके आदि, मध्य तथा अन्तमें भी मैं ही हूँ और प्राणियोंके अन्तःकरणमें आत्मरूपसे भी मैं ही स्थित हूँ ॥

  10. आदित्यानामहं विष्णुर्ज्योतिषां रविरंशुमान् ।
    मरीचिर्मरुतामस्मि नक्षत्राणामहं शशी ॥

    मैं अदितिके पुत्रोंमें विष्णु वामन और प्रकाशमान वस्तुओंमें किरणोंवाला सूर्य हूँ । मैं मरुतोंका तेज और नक्षत्रोंका अधिपति चन्द्रमा हूँ ॥

  11. वेदानां सामवेदोऽस्मि देवानामस्मि वासवः ।
    इन्द्रियाणां मनश्चास्मि भूतानामस्मि चेतना ॥

    मैं वेदोंमें सामवेद हूँ, देवताओंमें इन्द्र हूँ, इन्द्रियोंमें मन हूँ और प्राणियोंकी चेतना हूँ ॥

  12. रुद्राणां शङ्करश्चास्मि वित्तेशो यक्षरक्षसाम् ।
    वसूनां पावकश्चास्मि मेरुः शिखरिणामहम् ॥

    रुद्रोंमें शंकर और यक्षराक्षसोंमें कुबेर मैं हूँ । वसुओंमें पावक अग्नि और शिखरवाले पर्वतोंमें सुमेरु मैं हूँ ॥

  13. पुरोधसां च मुख्यं मां विद्धि पार्थ बृहस्पतिम् ।
    सेनानीनामहं स्कन्दः सरसामस्मि सागरः ॥

    हे पार्थ पुरोहितोंमें मुख्य बृहस्पतिको मेरा स्वरूप समझो । सेनापतियोंमें स्कन्द और जलाशयोंमें समुद्र मैं हूँ ॥

  14. महर्षीणां भृगुरहं गिरामस्म्येकमक्षरम् ।
    यज्ञानां जपयज्ञोऽस्मि स्थावराणां हिमालयः ॥

    महर्षियोंमें भृगु और वाणियोंशब्दों में एक अक्षर अर्थात् प्रणव मैं हूँ । सम्पूर्ण यज्ञोंमें जपयज्ञ और स्थिर रहनेवालोंमें हिमालय मैं हूँ ॥

10.12 14 में से 113 मिनट बाकी