सभी सत्रअध्याय 10, विभूति योग

सबका मूल, श्रीकृष्ण

श्लोक 1 से 11, 10 मिनट

किसी भी श्लोक को छूकर सुनें।

  1. श्री भगवानुवाच
    भूय एव महाबाहो श्रृणु मे परमं वचः ।
    यत्तेऽहं प्रीयमाणाय वक्ष्यामि हितकाम्यया ॥

    श्रीभगवान् बोले हे महाबाहो अर्जुन मेरे परम वचनको तुम फिर भी सुनो, जिसे मैं तुम्हारे हितकी कामनासे कहूँगा क्योंकि तुम मेरेमें अत्यन्त प्रेम रखते हो ॥

  2. न मे विदुः सुरगणाः प्रभवं न महर्षयः ।
    अहमादिर्हि देवानां महर्षीणां च सर्वशः ॥

    मेरे प्रकट होनेको न देवता जानते हैं और न महर्षि क्योंकि मैं सब प्रकारसे देवताओं और महर्षियोंका आदि हूँ ॥

  3. यो मामजमनादिं च वेत्ति लोकमहेश्वरम् ।
    असम्मूढः स मर्त्येषु सर्वपापैः प्रमुच्यते ॥

    जो मनुष्य मुझे अजन्मा, अनादि और सम्पूर्ण लोकोंका महान् ईश्वर जानता है अर्थात् दृढ़तासे मानता है, वह मनुष्योंमें असम्मूढ़ जानकार है और वह सम्पूर्ण पापोंसे मुक्त हो जाता है ॥

  4. बुद्धिर्ज्ञानमसंमोहः क्षमा सत्यं दमः शमः ।
    सुखं दुःखं भवोऽभावो भयं चाभयमेव च ॥

    बुद्धि, ज्ञान, असम्मोह, क्षमा, सत्य, दम, शम, सुख, दुःख, भव, अभाव, भय, अभय, अहिंसा, समता, तुष्टि, तप, दान, यश और अपयश प्राणियोंके ये अनेक प्रकारके और अलगअलग बीस भाव मेरेसे ही होते हैं ॥

  5. अहिंसा समता तुष्टिस्तपो दानं यशोऽयशः ।
    भवन्ति भावा भूतानां मत्त एव पृथग्विधाः ॥

    बुद्धि, ज्ञान, असम्मोह, क्षमा, सत्य, दम, शम, सुख, दुःख, भव, अभाव, भय, अभय, अहिंसा, समता, तुष्टि, तप, दान, यश और अपयश प्राणियोंके ये अनेक प्रकारके और अलगअलग बीस भाव मेरेसे ही होते हैं ॥

  6. महर्षयः सप्त पूर्वे चत्वारो मनवस्तथा ।
    मद्भावा मानसा जाता येषां लोक इमाः प्रजाः ॥

    सात महर्षि और उनसे भी पूर्वमें होनेवाले चार सनकादि तथा चौदह मनु ये सबकेसब मेरे मनसे पैदा हुए हैं और मेरेमें भाव श्रद्धाभक्ति रखनेवाले हैं, जिनकी संसारमें यह सम्पूर्ण प्रजा है ॥

  7. एतां विभूतिं योगं च मम यो वेत्ति तत्त्वतः ।
    सोऽविकम्पेन योगेन युज्यते नात्र संशयः ॥

    जो मनुष्य मेरी इस विभूतिको और योगको तत्त्वसे जानता है अर्थात् दृढ़तापूर्वक मानता है, वह अविचल भक्तियोगसे युक्त हो जाता है इसमें कुछ भी संशय नहीं है ॥

  8. अहं सर्वस्य प्रभवो मत्तः सर्वं प्रवर्तते ।
    इति मत्वा भजन्ते मां बुधा भावसमन्विताः ॥

    मैं संसारमात्रका प्रभव मूलकारण हूँ, और मुझसे ही सारा संसार प्रवृत्त हो रहा है अर्थात् चेष्टा कर रहा है ऐसा मेरेको मानकर मेरेमें ही श्रद्धाप्रेम रखते हुए बुद्धिमान् भक्त मेरा ही भजन करते हैं सब प्रकारसे मेरे ही शरण होते हैं ॥

  9. मच्चित्ता मद्गतप्राणा बोधयन्तः परस्परम् ।
    कथयन्तश्च मां नित्यं तुष्यन्ति च रमन्ति च ॥

    मेरेमें चित्तवाले, मेरेमें प्राणोंको अर्पण करनेवाले भक्तजन आपसमें मेरे गुण, प्रभाव आदिको जानते हुए और उनका कथन करते हुए ही नित्यनिरन्तर सन्तुष्ट रहते हैं और मेरेमें प्रेम करते हैं ॥

  10. तेषां सततयुक्तानां भजतां प्रीतिपूर्वकम् ।
    ददामि बुद्धियोगं तं येन मामुपयान्ति ते ॥

    उन नित्यनिरन्तर मेरेमें लगे हुए और प्रेमपूर्वक मेरा भजन करनेवाले भक्तोंको मैं वह बुद्धियोग देता हूँ, जिससे उनको मेरी प्राप्ति हो जाती है ॥

  11. तेषामेवानुकम्पार्थमहमज्ञानजं तमः ।
    नाशयाम्यात्मभावस्थो ज्ञानदीपेन भास्वता ॥

    उन भक्तोंपर कृपा करनेके लिये ही उनके स्वरूप होनेपन में रहनेवाला मैं उनके अज्ञानजन्य अन्धकारको देदीप्यमान ज्ञानरूप दीपकके द्वारा सर्वथा नष्ट कर देता हूँ ॥

10.1 11 में से 110 मिनट बाकी