सभी सत्रअध्याय 1, अर्जुन विषाद योग

शोक में अर्जुन धनुष रख देते हैं

श्लोक 38 से 47, 10 मिनट

किसी भी श्लोक को छूकर सुनें।

  1. यद्यप्येते न पश्यन्ति लोभोपहतचेतसः ।
    कुलक्षयकृतं दोषं मित्रद्रोहे च पातकम् ॥

    यद्यपि लोभ के कारण जिनका विवेकविचार लुप्त हो गया है, ऐसे ये दुर्योधन आदि कुल का नाश करने से होनेवाले दोष को और मित्रों के साथ द्वेष करने से होनेवाले पाप को नहीं देखते, तो भी हे जनार्दन कुल का नाश करने से होनेवाले दोष को ठीकठीक जाननेवाले हमलोग इस पाप से निवृत्त होने का विचार क्यों न करें ॥

  2. कथं न ज्ञेयमस्माभिः पापादस्मान्निवर्तितुम् ।
    कुलक्षयकृतं दोषं प्रपश्यद्भिर्जनार्दन ॥

    यद्यपि लोभ के कारण जिनका विवेकविचार लुप्त हो गया है, ऐसे ये दुर्योधन आदि कुल का नाश करने से होनेवाले दोष को और मित्रों के साथ द्वेष करने से होनेवाले पाप को नहीं देखते, तो भी हे जनार्दन कुल का नाश करने से होनेवाले दोष को ठीकठीक जाननेवाले हमलोग इस पाप से निवृत्त होनेका विचार क्यों न करें ॥

  3. कुलक्षये प्रणश्यन्ति कुलधर्माः सनातनाः ।
    धर्मे नष्टे कुलं कृत्स्नमधर्मोऽभिभवत्युत ॥

    कुल का क्षय होने पर सदा से चलते आये कुलधर्म नष्ट हो जाते हैं और धर्म का नाश होनेपर बचे हुए सम्पूर्ण कुल को अधर्म दबा लेता है ॥

  4. अधर्माभिभवात्कृष्ण प्रदुष्यन्ति कुलस्त्रियः ।
    स्त्रीषु दुष्टासु वार्ष्णेय जायते वर्णसङ्करः ॥

    हे कृष्ण अधर्म के अधिक बढ़ जाने से कुल की स्त्रियाँ दूषित हो जाती हैं और हे वार्ष्णेय स्त्रियों के दूषित होने पर वर्णसंकर पैदा हो जाते हैं ॥

  5. सङ्करो नरकायैव कुलघ्नानां कुलस्य च ।
    पतन्ति पितरो ह्येषां लुप्तपिण्डोदकक्रियाः ॥

    वर्णसंकर कुलघातियों को और कुल को नरक में ले जानेवाला ही होता है । श्राद्ध और तर्पण न मिलने से इन कुलघातियों के पितर भी अपने स्थान से गिर जाते हैं ॥

  6. दोषैरेतैः कुलघ्नानां वर्णसङ्करकारकैः ।
    उत्साद्यन्ते जातिधर्माः कुलधर्माश्च शाश्वताः ॥

    इन वर्णसंकर पैदा करनेवाले दोषोंसे कुलघातियों के सदा से चलते आये कुलधर्म और जातिधर्म नष्ट हो जाते हैं ॥

  7. उत्सन्नकुलधर्माणां मनुष्याणां जनार्दन ।
    नरकेऽनियतं वासो भवतीत्यनुशुश्रुम ॥

    हे जनार्दन जिनके कुलधर्म नष्ट हो जाते हैं, उन मनुष्यों का बहुत काल तक नरकों में वापस होता है, ऐसा हम सुनते आये हैं ॥

  8. अहो बत महत्पापं कर्तुं व्यवसिता वयम् ।
    यद्राज्यसुखलोभेन हन्तुं स्वजनमुद्यताः ॥

    यह बड़े आश्चर्य और खेद की बात है कि हमलोग बड़ा भारी पाप करने का निश्चय कर बैठे हैं, जो कि राज्य और सुख के लोभ से अपने स्वजनों को मारने के लिये तैयार हो गये हैं ॥

  9. यदि मामप्रतीकारमशस्त्रं शस्त्रपाणयः ।
    धार्तराष्ट्रा रणे हन्युस्तन्मे क्षेमतरं भवेत् ॥

    अगर ये हाथों में शस्त्रअस्त्र लिये हुए धृतराष्ट्र के पक्षपाती लोग युद्धभूमि में सामना न करनेवाले तथा शस्त्ररहित मुझ को मार भी दें, तो वह मेरे लिये बड़ा ही हितकारक होगा ॥

  10. सञ्जय उवाच
    एवमुक्त्वाऽर्जुनः संख्ये रथोपस्थ उपाविशत् ।
    विसृज्य सशरं चापं शोकसंविग्नमानसः ॥

    संजय बोले ऐसा कहकर शोकाकुल मनवाले अर्जुन बाणसहित धनुष का त्याग करके युद्धभूमि में रथके मध्यभाग में बैठ गये ॥

1.38 10 में से 110 मिनट बाकी