सत्कारमानपूजार्थं तपो दम्भेन चैव यत् । क्रियते तदिह प्रोक्तं राजसं चलमध्रुवम् ॥
Hindi · हिन्दी
जो तप सत्कार, मान और पूजाके लिये तथा दिखानेके भावसे किया जाता है, वह इस लोकमें अनिश्चित और नाशवान् फल देनेवाला तप राजस कहा गया है ॥
English
Austerity done for honor, praise, and worship, or with a show of display, is said to be rajasic here. It gives unstable, temporary results.